महाराष्ट्र के मंत्री ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार को भगवान महाकाल के दर्शन किए। वह अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गिरीश महाजन का स्वागत किया गया। मंत्री महाराज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दो सालों से मैं यहां नहीं आया था। दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। दिनोंदिन जो व्यवस्थाएं यहां की जा रही हैं, वह काफी अच्छी है। उन्होंने वर्ष २०२७ में नासिक में लगने वाले महाकुंभ की भी जानकारी दी और बताया त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी काम चल रहे हैं। कुंभ स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित हो, इसी कोशिश में हम लगे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement









