Advertisement

अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

वृंदावन|भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli और अभिनेत्री Anushka Sharma ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वृंदावन पहुंचकर संत Premanand Maharaj के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने आश्रम में आयोजित सत्संग में भी भाग लिया। यह उनकी संत प्रेमानंद महाराज से पांचवीं मुलाकात बताई जा रही है।

Advertisement

आईपीएल 2026 के व्यस्त कार्यक्रम के बीच विराट और अनुष्का रविवार देर शाम वृंदावन पहुंचे और होटल में ठहरने के बाद सोमवार सुबह करीब 6 बजे केलीकुंज स्थित आश्रम पहुंचे। यहां दोनों करीब ढाई घंटे तक रहे और सत्संग में शामिल हुए।आश्रम में दोनों बेहद साधारण वेशभूषा में नजर आए। बिना किसी विशेष सुरक्षा या वीआईपी व्यवस्था के, उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर सत्संग सुना और भक्ति में लीन दिखाई दिए।

गुरु के गुरु के भी किए दर्शन

Advertisement

इसके बाद दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के गुरु Hit Gaurangi Sharan Maharaj के वराह घाट स्थित आश्रम पहुंचकर भी आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद वे वापस होटल लौटे और सुबह करीब 11 बजे वृंदावन से रवाना हो गए।

भक्ति और शुद्ध मन का संदेश

Advertisement

सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “निर्मल और शुद्ध अंतःकरण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग है।” विराट और अनुष्का पूरे समय शांत भाव से यह प्रवचन सुनते नजर आए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें