अनिल अंबानी का फ्लैट बेटे का फार्महाउस कुर्क

नई दिल्ली। ईडी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इसमें उद्योगपति अनिल अंबानी के मुंबई स्थित फ्लैट और उनके बेटे जय अंशुल अंबानी के संयुक्त स्वामित्व वाले खंडाला स्थित फार्महाउस को कुर्क किया गया है।

Advertisement
संपत्तियों की कीमत 3034 करोड़ रुपए बताई गई है। ईडी ने कहा है कि पीएमएलए के तहत अस्थायी कुर्की इन संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने और बैंकों तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए की गई है। आरकॉम रिलायंस अनिल अंबानी समूह (आरएएजी) की कंपनी है।
Advertisement









