Advertisement

शताब्दी और जनशताब्दी ट्रेन को आधुनिक बनाएगा रेलवे

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अपनी दो सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय प्रीमियम सेवा शताब्दी और जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को आधुनिक बनाएगी। सरकार ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

 

Advertisement

इसके अनुसार देश भर में संचालित लगभग 100 से अधिक शताब्दी और जन शताब्दी ट्रेन के कोचों को वंदे भारत की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन ट्रेन के पुराने रैक (कोच) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, ताकि प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों को सफर के दौरान विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नीतिगत बदलाव के तहत सबसे बड़ा तकनीकी सुधार ट्रेन के कपलिंग सिस्टम में किया जा रहा। अब तक शताब्दी ट्रेन में यात्रा के दौरान लगने वाले झटकों की शिकायतें आती रही हैं, जिन्हें दूर करने के लिए नई तकनीक के शॉक एब्जॉर्बर और बैलेंस्ड ड्राफ्ट गियर लगाए जा रहे। कोच के भीतर के इंटीरियर को पूरी तरह बदलते हुए अब एर्गोनोमिक सीटों का इस्तेमाल होगा, जो लंबी यात्रा में अधिक आरामदायक होंगी। साथ ही, प्रत्येक सीट पर अलग से यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, मोबाइल होल्डर और फोल्डेबल स्नैक्स टेबल की सुविधा दी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें