Advertisement

राजस्थान भर्ती परीक्षा में अब नहीं चलेगी ‘मुन्ना भाई’ वाली सेटिंग, SOG का AI करेगा खेल खत्म

राजस्थान SOG का नया AI सॉफ्टवेयर अब चेहरे से पहचानकर डमी कैंडिडेट और परीक्षा फर्जीवाड़े का खेल तुरंत पकड़ सकेगा।

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों और नकली उम्मीदवारों यानी ‘मुन्नाभाई’ पर शिकंजा कसने के लिए एक बड़ा और अहम कदम उठाया गया है। अब परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा करने वाले संदिग्ध उम्मीदवार Special Operations Group यानी SOG की Artificial Intelligence यानी AI की पैनी नजर से बच नहीं सकेंगे। SOG ने Information Technology और Communication Department यानी DoIT के सहयोग से एक अत्याधुनिक Face Search Software तैयार किया है। यह Software संदिग्ध का चेहरा पहचानते ही उसका पूरा आपराधिक इतिहास तुरंत सामने रख देगा।

Advertisement

50 लाख अभ्यर्थियों का विशाल डेटाबेस

इस AI सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए SOG ने करीब 50 लाख अभ्यर्थियों का डेटा इसमें जोड़ दिया है। साथ ही SSO ID से रजिस्ट्रेशन करने वाले हर नए छात्र की जानकारी भी लगातार अपडेट की जा रही है, ताकि भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा और डमी कैंडिडेट का खेल पूरी तरह खत्म किया जा सके।

जानिए क्या होगा इसका फायदा

अब तक कई मामलों में असली अभ्यर्थी आवेदन के दौरान अपनी जगह डमी कैंडिडेट की फोटो लगा देते थे, जिससे जांच एजेंसियों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन नया AI सॉफ्टवेयर दो अलग-अलग तस्वीरों के बीच समानता और गड़बड़ियों को तुरंत पकड़कर अलर्ट जारी कर देगा। इतना ही नहीं, अगर किसी उम्मीदवार का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड या गिरफ्तारी का इतिहास है, तो उसकी जानकारी भी तुरंत पुलिस के सामने आ जाएगी।

Advertisement

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें