Advertisement

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर जलेंगे दीपक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे, 7 अक्टूबर तक मनाएंगे सेवा संकल्प अभियान

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सार्वजनिक जीवन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल 7 अक्टूबर को पूरे होंगे। इस दिन तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान मनाएगी।17 सितंबर को सेवा दिवस मनेगा। इस दिन उज्जैन में २७ लाख दीपक जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने सोमवार को मीडिया को बताया कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी से चलेगा। इसमें नई पीढ़ी को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ेंगे। विद्यालयों में चित्रकला, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी।

Advertisement

7 को सेवा ज्योति कलश यात्रा

प्रभारी मंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकलेगी। इस दिन पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैली निकाली जाएगी। बाद में विकसित भारत 2047 का संकल्प दिलाया जाएगा।

Advertisement

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रज्वलित होंगे 27 लाख दीपक
17 सितंबर पर शिप्रा घाट पर 25 लाख दीपक जलाए जाएंगे। 2 लाख दीप घर-घर प्रज्वलित होंगे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

दीपोत्सव : नगरनिगम अमला जुटा तैयारी में, निगमायुक्त और महापौर पहुंचे देखने

जीरो वेस्ट से 25 लाख दीपों को जगमगाने का टारगेट

उज्जैन। गुरुवार(१७ सितंबर) को शिप्रा के घाट और महाकाल लोक में होने वाले दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में नगरनिगम का अमला जुटा हुआ है। सोमवार को निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा और महापौर मुकेश टटवाल ने कार्तिक मेला मैदान में दीपोत्सव की तैयारी परखी। यहां दीपकों की पैकिंग का काम किया जा रहा है। 7 सेक्टर एवं 250 सब-सेक्टर में दीपोत्सव होगा। इस बार गऊघाट से लेकर सुनहरी घाट तक दीपक जलेंगे। पिछली बार २१ लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था। इस बार २५ लाख दीप प्रज्जवलित करने का लक्ष्य रखा गया है।

नगर निगम की टीम कर रही तैयारी
नगर निगम की टीमें दीपों की धुलाई, छंटाई, मोमबत्तियों को किमची से बांधने तथा दीपों को निर्धारित बॉक्स में पैक कर रही है। ब्लॉक अनुसार दीपों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उत्सव वाले दिन किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। एक ब्लॉक में 225 दीप जलेंगे।
इसी अनुसार हर एक सब-सेक्टर के लिए दीपक, मोमबत्ती, माचिस, किमची, कपूर, तेल तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम पूरा होने के साथ ही शुरू होगी सफाई
दीपोत्सव जीरो वेस्ट रहेगा। दीपोत्सव पूरा होने के साथ ही घाट और महाकाल महालोक कॉरिडोर की सफाई शुरू हो जाएगी। स्वच्छता टीमों को इसके लिए विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह टीमें घाटवार एवं सेक्टरवार तैनात रहेंगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें