विकृति पर विजय: सामान्य बच्चों की तरह बिखेरी हियांश ने मुस्कान

कटे होंठ से मुक्त हुआ 6 माह का बालक
उज्जैन। तराना तहसील के हड़ावद निवासी छह महीने के हियांश के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पिता दिलीप एवं मां जशोदा उसे लेकर बहुत परेशान थे। इसकी वजह थी हियांश के होंठ कटे होना। उसकी यह हालत माता-पिता को परेशान करती थी।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोबाइल हेल्थ टीम ने हियांश की परेशानी को समझा और उसका चयन ऑपरेशन के लिए किया। ऑपरेशन के बाद वह अब स्वस्थ है और सामान्य बच्चों की तरह मुस्कुरा रहा है। मजदूरी करने वाले दिलीप आर्थिक हालत कमजोर होने से बेटे के ऑपरेशन को लेकर चिंतित थे। स्क्रीनिंग के दौरान आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीम ने दिलीप को समझाइश दी कि ऑपरेशन से हियांश के होंठ ठीक हो सकते हैं। उसकी बोलने और खाने-पीने की परेशानी भी दूर हो जाएगी।
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हियांश का उपचार एवं ऑपरेशन किया गया।









