Popup Image
Advertisement

Aditi Sharma और हम्द खान का नया गाना ‘इश्क जालिम है’ रिलीज, फैंस ने ‘पछताओगे’ से की तुलना

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी नए वीडियो एल्बम ‘इश्क जालिम है’ में नजर आई है। रिलीज होते ही इस गाने को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अंसारी मोहसिन की आवाज और लिखे गए बोलों से सजे इस वीडियो एल्बम को वीनस ओरिजिनल्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Advertisement

इस वीडियो एल्बम में पहली बार अदिति शर्मा और हम्द खान लीड रोल में दिखाई दिए हैं। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और एक्टिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ‘इश्क जालिम है’ गाना रिलीज के साथ ही लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इस पर लगातार व्यूज बढ़ते नजर आ रहे हैं।

गजब का डांस देखने को मिला

कई वीडियो एल्बम का निर्देशन कर चुकीं रिदम सनाढ्य ने ‘इश्क जालिम है’ को डायरेक्ट किया है। अपने निर्देशन और विजन से उन्होंने इस वीडियो एल्बम को खास बनाने की कोशिश की है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिदम सनाढ्य ने बताया कि अदिति शर्मा के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा और उन्होंने इमोशनल सीन को बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया। वहीं हम्द खान को लेकर भी उन्होंने कहा कि वह काफी मेहनती कलाकार हैं और दोनों कलाकारों ने वीडियो एल्बम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें