Popup Image
Advertisement

SBI में 821 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड अधिकारियों के लिए आवेदन शुरू

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिटायर्ड बैंक अधिकारियों के लिए एक शानदार मौका निकाला है। एसबीआई ने कॉन्करेंट ऑडिटर के 821 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो लोग इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की शुरुआत 14 मई से हो चुकी है और आखिरी तारीख 11 जून 2026 है।

Advertisement

इस भर्ती में सिर्फ वही रिटायर्ड अधिकारी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स विभाग में काम किया हो। साथ ही यह भी जरूरी है कि उम्मीदवार 60 साल की उम्र में नियमित तरीके से रिटायर हुए हों। जो लोग अपनी मर्जी से यानी वीआरएस लेकर, इस्तीफा देकर या किसी और वजह से पहले नौकरी छोड़ चुके हैं वो इस भर्ती में हिस्सा नहीं ले सकते। हालांकि जिन अधिकारियों ने 58 साल की उम्र और 30 साल की नौकरी पूरी करने के बाद वीआरएस लिया था उन्हें 60 साल पूरे होने पर आवेदन की छूट दी जाएगी।

चुनाव कैसे होगा?

इस भर्ती में उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सिर्फ योग्यता पूरी करने से इंटरव्यू का बुलावा मिलने की गारंटी नहीं है। बैंक की चयन समिति तय पैमानों पर उम्मीदवारों की लिस्ट बनाएगी। इंटरव्यू 100 नंबर का होगा और इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के नंबर बराबर हों तो जो ज्यादा उम्र का होगा उसे पहले मौका मिलेगा।

Advertisement

हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी?

एसबीआई ने रिटायरमेंट ग्रेड के हिसाब से अलग-अलग सैलरी तय की है। खास बात यह है कि यह सैलरी पेंशन से बिल्कुल अलग होगी और पेंशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

  • MMGS III ग्रेड से रिटायर अधिकारियों को — 45,000 रुपये हर महीने
  • SMGS IV ग्रेड वालों को — 50,000 रुपये हर महीने
  • SMGS V ग्रेड वालों को — 65,000 रुपये हर महीने
  • TEGS VI ग्रेड से रिटायर अधिकारियों को — 80,000 रुपये हर महीने

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं
  • करियर सेक्शन में जाकर Concurrent Auditor Recruitment 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
  • फॉर्म भरें और जरूरी कागजात अपलोड करके सबमिट करें
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें