Advertisement

ड्रग्स तस्करी पर पहली बार बड़ी कार्रवाई आदतन अपराधी को इंदौर जेल भेज दिया

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास ड्रग्स बेचने के लिए खड़े थे, पुलिस ने दबोचा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बार-बार ड्रग्स की तस्करी में पकड़े जाने वाले एक आरोपी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उसे उज्जैन के बजाय इंदौर जेल में रखने की अनुशंसा की गई। आरोपी को इंदौर जेल में दाखिल कराया गया है।

दरअसल ७ बंगाली कॉलोनी में रहने वाला २३ साल का सुजीत पिता भवरंजन सील ड्रग्स कारेाबारी है। वह गांजा बेचते हुए कई बार पकड़ा गया है। उस पर ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप हैं। ऐस में आरेापी को एक साल के लिए जेल में बंद रखने की अनुशंसा की गई थी। इसे कोर्ट ने मानते हुए आरोपी केा सेंट्रल जेल इंदौर में रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के बाद आरोपी को इंदौर जेल दाखिल करा दिया गया है।

Advertisement

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में पास ड्रग्स बेचने के लिए खड़े दो आरोपियों को नानाखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दमदमा क्षेत्र के न्यू राजीवनगर का निवासी आफताब उर्फ राजा पिता अब्दुल खालिद और देव श्रीवास पिता गोपाल श्रीवास इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में ड्रग्स की खेप पहुंचाने आए थे।

यह दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी १३ जेडजी ०१९९ पर सवार थे। संदिग्ध हालत में दिखाई देने पर दोनों को रोका गया और तलाशी ली तो आफताब के पास से २० और देव से १५ ग्राम एमडी बरामद हुई। ऐसे में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला वह ड्रग्स देने आए थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें