BSNL में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती से मिलेगी शानदार सैलरी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके तहत कुल 100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में सबसे अधिक रिक्तियां कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सर्किल में निकाली गई हैं और चयन प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B.E./B.Tech या इसके समकक्ष इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवार टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी और इलेक्ट्रिकल ब्रांच से होना चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के लिए यह शुल्क 1000 रुपये रखा गया है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होगी। परीक्षा में इंजीनियरिंग विषयों के साथ-साथ जनरल एबिलिटी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 120 प्रश्नों का पेपर होगा, जो 480 अंकों का रहेगा।
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान के रूप में 16,400 रुपये से लेकर 40,500 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी, साथ ही अन्य सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी, जो BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर उपलब्ध रहेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा।









