Advertisement

बच्चे रोज मांगते हैं नूडल्स? मोरिंगा के साथ बनाएं पौष्टिक और स्वादिष्ट हेल्दी नूडल्स रेसिपी

बाजार और रेस्टोरेंट में मिलने वाले अधिकांश नूडल्स मैदा से तैयार किए जाते हैं। इन्हें रिफाइंड तेल में तेज आंच पर पकाया जाता है, जिससे इनमें फैट की मात्रा बढ़ जाती है। हालांकि स्वाद के कारण बच्चे ही नहीं, बड़े भी इन्हें पसंद करते हैं। खासकर बच्चों को नूडल्स से दूर रखना आसान नहीं होता। ऐसे में बेहतर विकल्प यह है कि उनके लिए नूडल्स का कोई पौष्टिक विकल्प तैयार किया जाए।

Advertisement

इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर मोरिंगा नूडल्स की रेसिपी काफी लोकप्रिय हो रही है। यह स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर मानी जा रही है। आइए पहले जानते हैं कि मोरिंगा सेहत के लिए कितना लाभकारी हो सकता है।

मोरिंगा क्यों है सेहत के लिए फायदेमंद?

मोरिंगा को सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

Advertisement

नियमित रूप से मोरिंगा का सेवन करने से लिवर, हृदय, त्वचा और बालों को लाभ मिल सकता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इसे पौष्टिक आहार का हिस्सा मानते हैं।

घर पर बनाएं हेल्दी मोरिंगा नूडल्स

आवश्यक सामग्री

मोरिंगा – 400 ग्राम
गेहूं का आटा – 1 कप
मिक्स सब्जियां – आवश्यकता अनुसार
नमक – स्वादानुसार

Advertisement

बनाने का तरीका

सबसे पहले मोरिंगा को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे 15 से 20 मिनट तक पानी में उबालें। उबलने के बाद पानी से निकालकर हाथों से मसलें और इसका रस निकाल लें। फिर इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें।

अब एक बर्तन में आटा लें और उसमें नमक के साथ मोरिंगा का रस मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। नूडल्स बनाने के लिए आटा थोड़ा कड़ा होना चाहिए।

इसके बाद आटे की लोई बनाकर नूडल्स मेकर में डालें और तैयार नूडल्स को किसी साफ कपड़े या टिश्यू पर निकालते जाएं।

अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें कुछ बूंदें तेल की डाल दें। पानी उबलने लगे तो तैयार नूडल्स उसमें डालकर लगभग 15 मिनट तक पकाएं।

नूडल्स पक जाने के बाद उन्हें तुरंत निकालकर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से वे आपस में चिपकेंगे नहीं।

इसके बाद एक कढ़ाई में थोड़ा बटर गर्म करें और अपनी पसंद की बारीक कटी हुई सब्जियों को अच्छी तरह भून लें। फिर इसमें नमक और स्वादानुसार मसाले डालें। जब सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं तो थोड़ा पानी डालकर उबले हुए नूडल्स मिला दें।

करीब 2 मिनट तक पकाने के बाद आपके हेल्दी मोरिंगा नूडल्स तैयार हो जाएंगे।

अंत में हरे धनिये से सजाकर बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को परोसें। यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी बेहतरीन ख्याल रखती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें