Advertisement

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप आज से शुरू, इंग्लैंड-श्रीलंका में पहला मुकाबला; ओपनिंग सेरेमनी भी होगी खास

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस एमा किंग्सटन और एक्ट्रेस-सिंगर जिजी स्ट्रॉलेन परफॉर्म करेंगी। इंग्लैंड की कमान नैट सिवर-ब्रंट के हाथों में है जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापटू करेंगी।

 

Advertisement

हेड टु हेड — इंग्लैंड का पलड़ा भारी

टी-20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ दमदार रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं जिनमें इंग्लैंड ने 10 जीते हैं और श्रीलंका केवल 2 मुकाबले अपने नाम कर सकी है। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 2 बार आमने-सामने आई हैं और दोनों बार जीत इंग्लैंड की झोली में गई है।

डैनी व्याट सबसे ज्यादा रन, सोफी एक्लेस्टन बेस्ट गेंदबाज

इंग्लैंड की तरफ से डैनी व्याट हॉज सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने 180 मैचों में 129.03 की स्ट्राइक रेट से 3369 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 124 रन है। गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टन सबसे अहम नाम हैं। उन्होंने 106 टी-20 मैचों में 6.03 की इकोनॉमी से 144 विकेट चटकाए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट रहा है।

Advertisement

चमारी अट्टापटू — श्रीलंका का ट्रंप कार्ड

श्रीलंका की टीम काफी हद तक अपनी कप्तान चमारी अट्टापटू पर निर्भर है और रिकॉर्ड भी यही बताते हैं। इस ऑलराउंडर ने टी-20 में 157 मैचों में 110.9 की स्ट्राइक रेट से 3752 रन बनाए हैं जो टीम में सबसे ज्यादा हैं। उनका बेस्ट स्कोर 119 नाबाद है। इतने ही मैचों में उन्होंने 6.66 की इकोनॉमी से 71 विकेट भी लिए हैं और बेस्ट बॉलिंग 29 रन देकर 4 विकेट रही है।

कहां देखें टूर्नामेंट?

भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे। ICC.TV पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

Advertisement

दोनों टीमों की संभावित एकादश

इंग्लैंड — नैट सिवर-ब्रंट, एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन, डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर।

श्रीलंका — चमारी अट्टापटू, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें