Popup Image
Advertisement

भारत ने अपना सबसे बड़ा रनचेज किया नमन धीर ने छक्का लगाकर जीत दिलाई

पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Advertisement

क्राइस्टचर्च, एजेंसी। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। कीवी टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। संजू सैमसन ने 67 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए।

नमन धीर ने सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वे 15 बॉल पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारत ने दो बार 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2026 न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट चेज किया था

Advertisement

नमन धीर के शॉट से जीता भारत
नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत को रिकॉर्ड जीत दिलाई। मैट हेनरी के 20वें ओवर में धीर ने पहले चौका लगाया, फिर एक रन लिया और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई। भारत ने यह मुकाबला जीतकर टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें