Advertisement

‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर सलमान खान ने उठाया कानूनी कदम, कोर्ट में होगी सुनवाई

बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ की रिलीज और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अभिनेता ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि फिल्म के निर्माता उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, छवि और पहचान का इस्तेमाल कर व्यावसायिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं, जो उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।

 

Advertisement

सलमान खान की ओर से दायर याचिका में फिल्म के निर्माताओं और इससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ स्थायी और अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई है। अभिनेता का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर और प्रचार सामग्री में ऐसे तत्वों का उपयोग किया गया है, जो सीधे तौर पर उनकी पहचान से मेल खाते हैं।

हाल ही में निर्माता Amit Jani की फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर में दिखाई देने वाले मुख्य किरदार की शैली, पहनावा और हाव-भाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई। सलमान खान का दावा है कि फिल्म में दिखाए गए किरदार का लुक उनकी छवि से काफी मिलता-जुलता है। खास तौर पर उनका मशहूर ब्रेसलेट भी ट्रेलर में दिखाई देता है, जिससे दर्शकों के बीच अभिनेता की पहचान से जुड़ाव बनता है।

Advertisement

याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि फिल्म रिलीज होती है, तो इससे अभिनेता से जुड़े कानूनी मामलों पर प्रभाव पड़ सकता है। इसी वजह से सलमान खान ने अदालत से अनुरोध किया है कि फिल्म की रिलीज और उससे संबंधित किसी भी प्रकार की प्रमोशनल गतिविधि पर तत्काल रोक लगाई जाए।

जानकारी के अनुसार, अदालत का दरवाजा खटखटाने से पहले सलमान खान की कानूनी टीम फिल्म निर्माताओं को नोटिस भी भेज चुकी है। हालांकि, मामला सुलझता न देख अभिनेता ने न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।

Advertisement

अब सभी की नजर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है। अदालत इस मामले में क्या फैसला सुनाती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। अभिनेता के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ और ‘SVC 63’ जैसी फिल्में शामिल बताई जा रही हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें