Advertisement

इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए सचिवालय में नौकरी, सैलरी 1.33 लाख तक

इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स के लिए केंद्र सरकार में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर आया है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय ने सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल) के 25 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित और सिविल इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी विषयों के उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदन भेजना होगा।

 

Advertisement

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन 13 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तारीख 12 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इंटरव्यू और अंतिम परिणाम की तारीखें बाद में घोषित होंगी।

कुल 25 पदों पर होगी भर्ती

यह ग्रुप A गजटेड अधिकारी स्तर के पद हैं और वेतन लेवल-10 पर रखा गया है। भत्तों सहित अनुमानित मासिक वेतन करीब 1.33 लाख रुपए होगा। विषयवार रिक्तियों की बात करें तो कंप्यूटर साइंस एवं IT में 10 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन/टेलीकम्युनिकेशन में 10 पद, डेटा साइंस/AI में 3 पद और गणित तथा सिविल इंजीनियरिंग में एक-एक पद शामिल हैं।

Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास BE/B.Tech, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी या M.Sc. में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विषय में वैध GATE स्कोर होना अनिवार्य है। केवल GATE 2024, 2025 और 2026 के स्कोर मान्य होंगे। इससे पुराने किसी वर्ष का GATE स्कोर मान्य नहीं होगा। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है और आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

भर्ती दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में GATE स्कोर का मूल्यांकन होगा जो 100 अंकों का होगा। दूसरे चरण में इंटरव्यू होगा जो 20 अंकों का होगा। अंतिम चयन दोनों के कुल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कैबिनेट सचिवालय प्रत्येक रिक्ति के लिए 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा यानी 10 पदों के लिए 50 और 3 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों को इंटरव्यू का मौका मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें