Advertisement

नाबालिग लड़की ने ठुकराया प्यार, अगले ही दिन माता-पिता पर कर दिया हमला

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पंवासा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एकतरफा प्यार के जुनून में नाबालिग लडक़ी के परिवार पर जानलेवा हमला कर कर दिया। मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला यह पीडि़त परिवार पिछले एक साल से उज्जैन के पंवासा क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है।

 

Advertisement

मंगलवार सुबह परिवार का मुखिया ईश्वर पिता मोतीलाल अपनी पत्नी भूरीबाई के साथ मजदूरी की तलाश में घासमंडी सराय पहुंचा था। इसी दौरान पंवासा के ही रहने वाले संदीप ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सराय में ही परिवार पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपी संदीप ने नाबालिग के पिता ईश्वर के सिर पर वार किया। पति को खून से लथपथ देख जब पत्नी भूरीबाई बीच-बचाव करने दौड़ी तो संदीप ने उनके हाथ पर दांतों से बुरी तरह काट लिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकले।

Advertisement

बेटी से कहता- प्यार करता हूं, धमकी दी

मौके पर पहुंची माधवनगर पुलिस ने घायल दंपत्ति को चरक अस्पताल पहुंचाया। भूरीबाई ने पुलिस को बताया संदीप उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी के पीछे पड़ा है। बेटी ने उससे बात करने से साफ मना कर दिया है, फिर भी वह आए दिन उसे रास्ते में रोककर परेशान करता है और कहता है कि वह उससे प्यार करता है। सोमवार रात को भी हमने उसे समझाया था और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी थी। उस वक्त तो वह चला गया और सुबह जानलेवा हमला कर दिया। माधवनगर टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। बाद में दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें