Popup Image
Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, टूटा 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने 50 ओवर क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में वैभव ने महज 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया।बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केवल 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर इंडिया-ए ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया।

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के Kaushalya Weeraratne के नाम था, जिन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

वैभव ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।हालांकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अब भी दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज AB de Villiers के नाम है। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।मैच के दौरान इंडिया-ए ने 23 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। उस समय Tilak Varma और Ruturaj Gaikwad क्रीज पर मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें