Advertisement

गुजरात में शेरनी का किसान पर हमला, मचा हड़कंप

गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना तालुका के गरजिया गांव में सोमवार सुबह एक शेरनी ने किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हमले में किसान कालूभाई बोगभाई परमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

Advertisement

पीड़ित किसान ने बताया कि जब वह सुबह अपनी गाय को चारा देने जा रहे थे, तभी शेरनी ने पीछे से उनकी पीठ पर वार कर नीचे गिरा दिया। शेरनी ने उनके हाथ और पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया और करीब आधे घंटे तक उन्हें दबाए रखा।

किसान ने संघर्ष कर बचाई जान:

कालूभाई ने अत्यंत बहादुरी का परिचय देते हुए हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि वह लगातार शेरनी की मजबूत पकड़ से छूटने का प्रयास करते रहे। खुद को बचाने के लिए उन्होंने शेरनी को जोर से खरोंचा, जिससे उसकी पकड़ ढीली हो गई।

Advertisement

जैसे ही शेरनी ने हाथ छोड़ा, कालूभाई वहां से जान बचाकर भागे। इसके बाद शेरनी का ध्यान उनकी गाय की तरफ भटक गया। इस घटना का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शेरनी जमीन पर बैठकर इंसान को दबाए हुए दिख रही है।

एक अन्य ग्रामीण भी बाल-बाल बचा:

कालूभाई पर हमला करने से पहले शेरनी ने गांव के एक अन्य निवासी हेमूभाई गढ़वी पर भी हमला करने की कोशिश की थी। हेमूभाई ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जब ग्रामीणों ने शेरनी के बाड़ में घुसने का शोर मचाया, तो वह वहां पहुंचे।

Advertisement

उन्हें देखते ही शेरनी सीधे उनकी तरफ दौड़ी। हेमूभाई ने भागकर अपने भाई के घर में शरण ली और दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान उनकी भैंस भी भागी और गिर गई, जिससे शेरनी का ध्यान भटक गया और हेमूभाई व उनकी मां की जान बच सकी।

गरजिया गांव में दहशत का माहौल:

घटना के बाद गराजिया गांव के सरपंच पति सावजीभाई ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम डेढ़ घंटे में मौके पर पहुंच गई और पिंजरा लगाकर शेरनी को पकड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।

इस हमले के बाद से पूरे इलाके के पशुपालकों और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। डर के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेजा गया। तालुका पंचायत सदस्य चेतन डाभी ने वन विभाग से शेरों को सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ने की अपील की है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें