Meta ने भारत में हटाए 1.60 लाख Instagram-Facebook अकाउंट

Meta ने भारत में हटाए 1.60 लाख Instagram-Facebook अकाउंट, जानिए क्यों हुई कार्रवाई
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने भारत में करीब 1.60 लाख संदिग्ध अकाउंट हटाए हैं। कंपनी के मुताबिक इन अकाउंट्स का इस्तेमाल बच्चों के यौन शोषण (Child Exploitation) से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट और विज्ञापनों को फैलाने के लिए किया जा रहा था।

क्यों हटाए गए अकाउंट?
Meta के अनुसार इन अकाउंट्स पर ऐसे कंटेंट और नेटवर्क को बढ़ावा देने का आरोप था, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा थे। कंपनी ने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाने और अपनी नीतियों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की।
सरकार के नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
हाल ही में केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों और कंटेंट को लेकर Meta को नोटिस जारी किया था। मंत्रालय ने विवादित सामग्री हटाने और तय समय में जवाब देने को कहा था।
AI की मदद से होती है पहचान
Meta का कहना है कि संदिग्ध अकाउंट, लिंक, विज्ञापन और गतिविधियों की पहचान Artificial Intelligence (AI) और एडवांस मॉनिटरिंग सिस्टम की मदद से की जाती है। इससे नियमों का उल्लंघन करने वाले नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई की जाती है।
पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
- पिछले 6 महीनों में 1.60 लाख संदिग्ध अकाउंट हटाए गए।
- पिछले वर्ष 40 लाख से अधिक संदिग्ध अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई।
- बच्चों के शोषण से जुड़े 3.6 करोड़ से अधिक कंटेंट भी प्लेटफॉर्म से हटाए गए।









