Advertisement

ओएलएक्स पर ठगी

ग्वालियर। ओएलएक्स पर सस्ती सेकंड हैंड कार खरीदना ग्वालियर के एक युवक को महंगा पड़ गया। ठग ने खुद को आर्मी अफसर बताकर स्विफ्ट डिजायर कार बेचने का झांसा दिया और होम डिलीवरी के नाम पर 17 ट्रांजेक्शन में 1.13 लाख से ज्यादा ठग लिए। शिकायत के बाद सिरोल थाना पुलिस ने साइबर पोर्टल 1930 पर दर्ज ई-जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

OLX पर देखा कार का विज्ञापन

सिरोल थाना क्षेत्र के कादंबरी नगर निवासी अनुराग शर्मा (39) ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई 2026 को उन्होंने OLX पर 1.50 लाख रुपए में स्विफ्ट डिजायर कार का विज्ञापन देखा। 7 जुलाई को विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने अपना नाम रंजीत सिंह राणा बताया और खुद को आगरा कैंट में पदस्थ आर्मी अधिकारी बताया।

Advertisement

आरोपी ने व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें और आरसी भेजकर सौदा पक्का किया। इसके बाद उसने कार ट्रांसफर और होम डिलीवरी के नाम पर पहचान पत्र मंगवाए और क्यूआर कोड भेजकर पहले 5 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।

17 ट्रांजैक्शन में भेजे ?1.13 लाख

Advertisement

अगले दिन आरोपी ने अलग-अलग क्यूआर कोड और बैंक खातों की जानकारी भेजकर कई किश्तों में रकम जमा कराई। अनुराग ने गूगल पे, फोनपे और आईएमपीएस के जरिए कुल 17 ट्रांजैक्शन में ?1,13,500 भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी ने 26,500 रुपए और मांगे। शाम तक कार नहीं पहुंची तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

1930 पर शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

पीडि़त ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर सिरोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जिन मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और यूपीआई आईडी में रकम भेजी गई, उनकी जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि आरोपी ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर सेकेंड हैंड कार बेचने का झांसा दिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन वाहन खरीदते समय किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें