Advertisement

आखिर मंदिर में प्रवेश से पहले घंटी क्यों बजाई जाती है?

हिन्दू धर्म में हर परंपरा के पीछे एक गहरा अर्थ होता है। मंदिर में घंटी बजाने की परंपरा भी उसी का एक हिस्सा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब कोई भक्त मंदिर में प्रवेश करता है और घंटी बजाता है, तो वह भगवान को अपने आने की सूचना देता है। यह एक प्रकार का संकेत होता है कि “हे प्रभु, मैं आपके दर्शन के लिए आया हूँ।”

Advertisement

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि घंटी की आवाज से वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे मंदिर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर की घंटी की ध्वनि भगवान के स्वागत का प्रतीक मानी जाती है। ऐसा विश्वास है कि जब श्रद्धालु घंटी बजाकर मंदिर में प्रवेश करता है, तो वह अपने मन को सांसारिक चिंताओं से हटाकर ईश्वर की भक्ति की ओर केंद्रित करता है। कई प्राचीन ग्रंथों में भी उल्लेख मिलता है कि पूजा की शुरुआत ध्वनि के साथ करना शुभ माना गया है। घंटी की गूंज को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जो पूजा के वातावरण को पवित्र और शांत बनाने में सहायक मानी जाती है। यही कारण है कि आरती या विशेष पूजा के दौरान भी घंटी और शंख का उपयोग किया जाता है।

Advertisement

यह भी पड़े: क्या कनेर का पौधा देवी लक्ष्मी का प्रतीक है? जानें धार्मिक मान्यता और महत्व

घंटियों के प्रकार–                                    

Advertisement

1. द्वार घंटी: इन घंटियों का प्रयोग आमातौर पर मंदिरों के द्वार पर किया जाता है। इनका आकार छोटा या बड़ा दोनों तरह का हो सकता है। इसलिए इन्हें घर के मंदिर में भी लगा सकते हैं।

2. घंटा: इसका आकार बड़ा होने की वजह से इसकी ध्वनि काफी दूर तक जा सकती है।

3.गरुड़ घंटी: इनका आकार छोटा होने के कारण ये हाथ में आसानी से पकड़ी जा सकती हैं। आमतौर पर घर के मंदिरों में इनका उपयोग किया जाता है।

4. हाथ घंटी: घंटी के इस रूप में गोल आकार की पीतल धातु की तस्तरी को लकड़ी की डंडी से पीटकर ध्वनि उत्पन्न की जाती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें