Advertisement

Ganesh Visarjan 2026: 23 सितंबर को 10 दिन पूरे, फिर 25 को क्यों होगा मुख्य विसर्जन?

इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई गई थी। सामान्य कैलेंडर के हिसाब से 23 सितंबर को गणेश उत्सव के 10 दिन पूरे हो रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि अगर 10 दिन पूरे हो गए, तो गणपति विसर्जन 23 सितंबर को ही क्यों नहीं होगा? दरअसल, इसका जवाब अंग्रेजी तारीख में नहीं, बल्कि हिंदू पंचांग की तिथियों में छिपा है।

Advertisement
  • 23 सितंबर को 10 दिन पूरे हो रहे हैं

अगर 14 सितंबर से तारीख गिनें तो 23 सितंबर दसवां दिन बनता है। लेकिन गणेश उत्सव की मुख्य विदाई केवल 10 तारीखें पूरी होने के आधार पर तय नहीं होती। धार्मिक पंचांग के अनुसार गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है। इसलिए मुख्य गणेश विसर्जन के लिए अनंत चतुर्दशी की तिथि महत्वपूर्ण होती है।

  • 23 सितंबर को कौन-सी तिथि है?

पंचांग के अनुसार 23 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल द्वादशी रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी और फिर चतुर्दशी तिथि आएगी। भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी 24 सितंबर की रात करीब 11:17 बजे शुरू होगी और 25 सितंबर की रात करीब 11:08 बजे तक रहेगी। 25 सितंबर को सूर्योदय के समय चतुर्दशी तिथि मौजूद रहेगी। इसलिए इसी दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी और गणपति की मुख्य विदाई होगी।

Advertisement
  • 10 दिन का उत्सव फिर 12 तारीखों तक क्यों?

यह अंतर तिथि और तारीख की अवधि के कारण बना है. अंग्रेजी कैलेंडर की प्रत्येक तारीख रात 12 बजे बदल जाती है, लेकिन हिंदू पंचांग की तिथि चंद्रमा और सूर्य की गति के आधार पर बदलती है. कोई तिथि 24 घंटे से छोटी या बड़ी हो सकती है. इसी कारण कभी-कभी 10 दिनों का कहा जाने वाला गणेश उत्सव अंग्रेजी कैलेंडर में 10 से अधिक तारीखों तक दिखाई देता है.

इसलिए 14 से 25 सितंबर के बीच 12 तारीखें पड़ने का अर्थ यह नहीं है कि इस बार धार्मिक गणना गलत हो गई है. उत्सव का निर्धारण चतुर्थी से चतुर्दशी तिथि तक होता है.

Advertisement
  • क्या 23 सितंबर को गणेश विसर्जन कर सकते हैं?

ऐसा नहीं है कि 23 सितंबर को गणपति विसर्जन बिल्कुल नहीं किया जा सकता। घरों में विराजित गणपति का विसर्जन कई परिवार अपनी परंपरा और संकल्प के अनुसार डेढ़, तीन, पांच, सात या अन्य निर्धारित दिनों में करते हैं।

लेकिन जिन लोगों ने गणपति को अनंत चतुर्दशी तक रखने का संकल्प लिया है, उनके लिए 25 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। बड़े सार्वजनिक गणेश पंडालों में भी मुख्य विसर्जन आमतौर पर अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है।

  • पंचक से गणेश विसर्जन की तारीख बदलेगी?

23 सितंबर की रात से पंचक शुरू होने को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं। हालांकि गणेश विसर्जन की तिथि पहले से अनंत चतुर्दशी के आधार पर तय होती है। इसलिए केवल पंचक शुरू होने की वजह से मुख्य गणेश विसर्जन की तारीख बदलना जरूरी नहीं माना जाता।

  • 25 सितंबर को क्यों होगी बप्पा की मुख्य विदाई?

सीधी बात यह है कि 23 सितंबर को कैलेंडर के हिसाब से 10 दिन पूरे हो रहे हैं, लेकिन उस दिन चतुर्दशी तिथि नहीं है। 25 सितंबर को सूर्योदय के समय अनंत चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसी कारण इस दिन गणपति बप्पा की मुख्य विदाई और विसर्जन किया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें