Advertisement

रेप के आरोपी की अर्धनग्न कर धुलाई

50-60 लोगों ने घेरा, महिलाओं ने भी चप्पलों से जमकर पीटा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। इंदौर में रेप के आरोपी युवक की लोगों ने बीच सड़क पर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसे चप्पलों से मारा, जबकि युवकों ने लात-घूंसों से पीटा। मारपीट के दौरान आरोपी के कपड़े उतरवा दिए गए और उसे अर्धनग्न कर पीटा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला रावजी बाजार इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि 50-60 लोगों की भीड़ ने आरोपी को घेर रखा है। महिलाएं और युवक गाली-गलौज करते हुए उसे पीट रहे हैं। पिटाई से वह कई बार जमीन पर गिर जाता है। लोग उसे उठाकर दोबारा पीटते हैं। सड़क पर भीड़ लगने के बाद डॉयल 1१२ आती है और युवक को बचा लेती है।

महिला को जबरन गाड़ी में बैठा रहा था आरोपी- जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर 28 वर्षीय महिला पैदल जा रही थी। इसी दौरान चंपाबाग निवासी असलम खान गाड़ी लेकर वहां पहुंचा। वह महिला को जबरन अपने साथ गाड़ी पर बैठाकर ले जाने की जिद करने लगा। आरोपी बोल रहा था कि चलो बात करना है तुमसे, बात करने के बाद आ जाएंगे। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने असलम को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे रावजी बाजार पुलिस को सौंप दिया गया। 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की।

Advertisement

6 साल से दोस्ती थी
पुलिस ने बताया- असलम खान से करीब 6 साल से दोस्ती थी। बाद में महिला की कहीं और शादी हो गई। शादी के बाद उसने असलम से बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद भी असलम महिला को परेशान कर रहा था। महिला ने कई बार उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद महिला ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी थी।

कोर्ट ने जेल भेजा
रावजी बाजार टीआई दीप सिंह ने बताया- कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। असलम परेशान कर रहा था। शिकायत के आधार पर बुधवार शाम को रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी असलम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें