Advertisement

जंतर-मंतर मारपीट केस: CJP ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक निकाला मार्च

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शुक्रवार को कार्यकर्ता नीशू भारद्वाज के पिता संजय भारद्वाज से कथित मारपीट के विरोध में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका समेत पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement

जंतर-मंतर पर मारपीट का आरोप

नीशू भारद्वाज का दावा है कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय भारद्वाज के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। CJP का आरोप है कि इस मामले में FIR दर्ज होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पार्टी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

पॉडकास्ट वीडियो वायरल होने का दावा

इस बीच स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। CJP के मुताबिक, वीडियो में स्वतंत्र ने संजय भारद्वाज पर हमला करने की बात स्वीकार की है। हालांकि, वीडियो में उसने इसे सेल्फ डिफेंस में उठाया गया कदम बताया है।

Advertisement

वीडियो के सामने आने के बाद CJP नेता सौरव दास ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब आरोपी खुद हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है तो पुलिस कार्रवाई करने से क्यों बच रही है।

नीशू आजाद ने राहुल गांधी से मांगी मदद

इस मामले के बीच गुरुवार को नीशू आजाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मदद की अपील की थी। राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा था, “हम तुम्हारे साथ हैं।”

दरअसल, राहुल गांधी ने 20 अगस्त को इसी पुलिस स्टेशन में छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल की FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर करीब छह घंटे धरना दिया था। CJP ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें