Advertisement

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानें आज के नए रेट

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 4,694 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है।

Advertisement

इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 28 अगस्त को करीब 1.60 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी 2.44 लाख रुपए किलो से घटकर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है, इसकी कीमत 8,436 रुपए बढ़ी है।

सोना इस साल रु22 हजार महंगा हो चुका

Advertisement

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 22 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.55 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Advertisement

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत:

कैरेट कीमत
24 कैरेट रु.1,54,884
22 कैरेट रु.1,41,874
18 कैरेट रु.1,16,163
14 कैरेट रु. 90,607

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें