Advertisement

कालीन भैया का चला भौकाल, वर्ल्डवाइड ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया बवंडर

जन्माष्टनमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर- द मूवी का दबदबा भारत के साथ-साथ विदेशों में भी दिखा। दुनियाभर में कालीन भैया और मुन्ना भैया की फिल्म ने एक बेहतरीन ओपनिंग ली है।

Advertisement

मिर्जापुर- द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज की गई। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मेकर्स ने तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया। टॉक्सिक और हनुमान अंश के बीच कालीन भैया और मुन्ना भैया ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपना दबदबा बना लिया।

यह साल 2026 की भारत में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।  भारत के बाद अब मिर्जापुर-द मूवी का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Advertisement

दुनियाभर में मिर्जापुर- द मूवी ने कितने करोड़ कमाए ?

घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाद मिर्जापुर- द मूवी ने दुनियाभर में अपनी धाक जमा ली है। सीरीज देखने के बाद यह क्राइम थ्रिलर फिल्म वर्ल्डवाइड ऑडियंस को थिएटर्स तक खींचकर लाने में सफल रही है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन दुनियाभर में 29.70 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला है। हालांकि, फिल्म के फुल एंड फाइनल आंकड़े अभी सामने आना बाकी हैं।

Advertisement

पंकज त्रिपाठी और रवि किशन स्टारर क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर द मूवी’ को समीक्षकों और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी को नया और भौकाली बताया जा रहा है। खास तौर पर मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु शर्मा की वापसी ने फैंस का दिल जीत लिया है। उनके अभिनय की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

सुबह के स्लो शुरू हुए थे मिर्जापुर -द मूवी के शोज 

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म मिर्जापुर- द मूवी को वर्ल्डवाइड 11,135 शोज मिले और कुल ऑक्यूपेंसी 42.91 रही। सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी कुल 25% तक थी, क्योंकि सुबह से ही लोग जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हुए थे। हालांकि, दिन होते-होते फिल्म ने एक अच्छी रफ्तार पकड़ ली।

रात तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो वहीं मॉर्निंग के फुल एन फाइनल कलेक्शन के बाद यह आंकड़ा 24 करोड़ तक पहुंच गया। इसने 2026 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में चौथे नंबर पर जगह बनाई। अब देखना ये है कि मूवी वीकेंड का फायदा उठा पाती है या नहीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें