Advertisement

CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, शोभिनिव सत्य ने साझा किए शूटिंग अनुभव

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ इस साल बॉक्स- ऑफिस पर सबसे चौंकाने वाली बंपर हिट साबित है। महज 2 करोड़ में बनी इस भक्‍त‍ि ड्रामा ने 33 दिनों में 7056% का मुनाफा कमाया है। फिल्‍म 143.13 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। इस बीच फिल्‍म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की है।

Advertisement

डायरेक्‍टर विशाल चतुर्वेदी के साथ ही इस दौरान पर्दे पर महाराज जी बने एक्‍टर शोभिनव सत्या भी मौजूद थे। यह फिल्‍म शोभिनिव के लिए खास मायने रखती है, क्‍योंकि शुरू में उन्‍हें लीड रोल के लिए नहीं चुना गया था। एक्‍टर ने बताया कि शूटिंग के दौरान वह गांव में मंदिर में रुके थे, गांव वालों का दिया खाना खाते थे और यहां तक कि एक वक्‍त के बाद गांव वालों को आशीर्वाद भी देने लगे थे।

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ की टीम ने लखनऊ में मुख्‍यमंत्री कार्यालय जाकर योगी आदित्‍यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर इसकी तस्‍वीरें साझा की हैं। साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जाता है कि इस दौरान डायरेक्‍टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव ने CM योगी को फिल्म की आध्यात्मिक यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

CM योगी को दिखाई फिल्‍म की झलकियां

फिल्‍म की टीम ने CM योगी को बताया कि ‘हनुमान अंश’ श्रद्धेय संत बाबा नीम करोली के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अटूट भक्ति को केंद्र में रखकर बनाई गई है। इस मुलाकात को विशेष बनाते हुए टीम ने मुख्यमंत्री को फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण झलकियां भी दिखाईं, जिनमें गुरु गोरखनाथ जी की पावन वाणियों से जुड़े दृश्य और नाथ परंपरा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रसंग शामिल थे।

Advertisement

बाबा नीम करोली और नाथ परंपरा के संतों पर चर्चा

निर्माताओं ने यह भी मुख्‍यमंत्री को बताया कि फिल्म में बाबा नीम करोली और नाथ परंपरा के संतों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और मुलाकातों को भी दर्शाया गया है, जो इसकी आध्यात्मिक कथा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। CM योगी आदित्यनाथ ने भी फिल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की और पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें