UPI फीस की खबरों से Paytm के शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स कंपनियों को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है। इससे आज Paytm, MobiKwik और Pine Labs के शेयरों में 7% तक की तेजी देखी गई। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया।
Paytm का शेयर पिछले सत्र में 1,731.10 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,829.35 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 7 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 1,856.50 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। कंपनी का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था और इसका इश्यू प्राइस 2,150 रुपये था। लेकिन कंपनी का शेयर कभी भी इस स्तर तक पहुंच पहुंच पाया।
Bernstein ने इसका टारगेट प्राइस 2,200 रुपये रखा है।दूसरे शेयरों में भी तेजी इसी तरह BSE पर One MobiKwik Systems का शेयर भी 5% से ज्यादा बढ़कर ₹214 पर पहुंच गया। इसी तरह NSE पर Pine Labs का शेयर लगभग 3% बढ़कर ₹199 प्रति शेयर हो गया। NPCI ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार 15 अक्टूबर से पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करेगी। इसके तहत मर्चेंट्स को ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 0.4% शुल्क देना होगा।
हालांकि पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर मुफ्त रहेंगे। पिछले लगभग सात साल में UPI बहुत लोकप्रिय हो चुका है क्योंकि इसमें बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए बहुत तेजी से ट्रांज़ैक्शन किया जा सकता है। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अगस्त में कहा था कि किसी न किसी को तो लागत चुकानी ही होगी। RBI चाहता है कि डिजिटल पेमेंट सुलभ, सस्ता और सुरक्षित रहे, लेकिन साथ ही यह टिकाऊ भी हो।









