Advertisement

खुद को पुलिस बता नाबालिग से गैंगरेप, एनकाउंटर, एक गिरफ्तार

दिल्ली और बिहार में दरिंदों ने शर्मसार किया, जमुई में सात-आठ मनचलों ने खुलेआम अश्लील हरकत की

Advertisement

एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर फायरिंग बुलेटपू्रफ जैकेट पर गोली लगने से बचे

नईदिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर एक बाइक और पिस्टल भी दिखी। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाया और नाबालिग का यौन शोषण किया। दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास पार्क में गए। इसी दौरान 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने दोनों को धमकाया और नाबालिग से रेप किया। पीडि़त के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़ रखा था।

वो हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, मनचले उसे छेड़ते रहे…

Advertisement

जमुई/पटना, एजेंसी। बिहार के जमुई में सहपाठी के साथ स्कूटी से घूमने निकली नाबालिग छात्रा से छेडख़ानी और अभद्रता का शर्मनाक मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ा है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

जमुई में शनिवार को नाबालिग छात्र अपनी सहपाठी छात्रा के साथ स्कूटी से घूमने गया था। लौटने के दौरान शाम लगभग 06:45 बजे मड़वा-प्रतापपुर के पहाड़ी के पास छात्रा फोटो खिंचवा रही थी, तभी सात-आठ मनचलों ने दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने छात्र से मारपीट की और छात्रा से अश्लील हरकत की। छात्रा उनसे छोडऩे की मिन्नतें करती रही पर शोहदे खुलेआम उसके साथ अभद्र हरकत करते रहे। किसी तरह दोनों वहां से निकल सके।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें