Advertisement

खजूर वाली मस्जिद- गणेश चौक मार्ग पर निशान लगे , 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क

9.80 करोड़ की लागत से होगा काम, 272 भवन होंगे प्रभावित

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है। इस कड़ी में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा के गणेश चौक रोड को चौड़ा करने के लिए सोमवार को नपती की गई। इस मार्ग के 272 मकान प्रभावित होंगे। 9.80 करोड़ रुपए की लागत से सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण होने से यहां से ट्रैफिक निकलना आसान होगा। अभी यह सड़क महज 15 से 20 फीट चौड़ी है।

यह सड़क भी शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में आती है। पुराने शहर के इस मार्ग से जुलूस-चल समारोह भी खूब निकलते हैं, ऐसे में रास्ता संकरा होने से यहां से निकलना मुश्किल भरा होता है। सिंहस्थ के दौरान इस मार्ग पर यातायात दबाव भी काफी रहता है।

Advertisement

मार्किंग शुरू, भवनों की पहचान
प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण में 272 भवन प्रभावित होंगे। नगर निगम ने सोमवार से मार्ग की नपती एवं मार्किंग का काम शुरू कर दिया। घनी बसाहट वाले इस इलाके में 272 मकान प्रभावित चौड़ीकरण के दायरे में आएंगे। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता और उनकी टीम ने नपती एवं प्रभावित भवनों पर मार्किंग की। इसके साथ ही टीम ने अन्य जानकारी भी एकत्र की। नपती एवं सर्वे पूरा होने के बाद टेंडर और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें