Advertisement

श्रीलंका को हराकर महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिला दिया है। हरमनप्रीत कौर एंड टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराया। शेफाली वर्मा (48), स्मृति मंधाना (79) और ऋचा घोष (49) की शानदार पारी की मदद से भारत ने फाइनल में 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Advertisement

217 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और इमेशा दुलानी ने पारी की शुरुआत की थी, जो पहले विकेट के लिए सिर्फ 18 रन जोड़ पाई। बल्ले से कमाल करने के बाद शेफाली वर्मा ने गेंद से कहर बरपाया, उन्होंने पॉवरप्ले में 2 विकेट लिए। दुलानी (3) और हसीनी परेरा (0) को आउट किया।

पॉवरप्ले खत्म होने के बाद अगले ही ओवर में दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका का सबसे बड़ा विकेट चटकाया, उन्होंने चमारी अट्टापट्टू को कैच आउट कराया। अट्टापट्टू ने 21 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 21 रन बनाए। इसके अगले ही ओवर में श्रेयांका पाटिल ने हर्षिता माधवी (0) को हरा दिया। हंसिमा करुणारत्ने (1) के रूप में श्रीलंका का पांचवां विकेट 49 के स्कोर पर गिरा। 49 पर ही श्रीलंका ने अपना छठा विकेट कविशा दिलहरी (11) के रूप में गंवाया, जिन्हे दीप्ति शर्मा ने अपना शिकार बनाया।

Advertisement

स्मृति मंधाना की ऐतिहासिक पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन बनाए, शेफाली अपने अर्धशतक से मात्र 2 रन से चूक गई। उन्होंने 29 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।

Advertisement

स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया, वह अपने शतक के करीब बढ़ रही थी लेकिन सुगंदिका ने 79 रनों पर उनकी पारी को समाप्त कर दिया। मंधाना ने 45 गेंदों में खेली 79 रनों की पारी में 7 छक्के और 5 चौके जड़े। इस दौरान उन्होंने अपने 11000 इंटरनेशनल रन पूरे किए, वह इस आंकड़े को छूने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए।

ऋचा की तूफानी पारी से 200 पार पहुंचा था भारत

स्मृति मंधाना जब आउट हुई थी तब भारत का स्कोर 16.5 ओवरों में 163 रन था। मुश्किल लग रहा था कि भारत 200 का आंकड़ा छू पाएगा, लेकिन ऋचा घोष की तूफानी पारी से भारत ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। सिर्फ अंतिम ओवर में ही 25 रन बन गए, जिसमें ऋचा ने 2 छक्के लगाए। ऋचा ने 22 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन बनाए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें