Popup Image
Advertisement

ऊपर छत पर छिपा था नकली चाय का खेल, छापे में हुआ बड़ा खुलासा

कंपनी के अधिकारियों ने की थी शिकायत, चाय के अन्य पैकेट भी मिले

Advertisement

शाजापुर। त्यौहारी सीजन आते ही नकली माल बेचने वाले और मिलावट खोर भी सक्रिय हो गए हैं जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया जिले के अकोदिया क्षेत्र में जहां खाद्य और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से 50 हजार से अधिक का माल जब्त किया है।

दरअसल हनी गोल्ड कंपनी द्वारा अधिकारियों को शिकायत की गई थी। इस पर मंगलवार दोपहर को राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस टीम के साथ ललित कुमार लक्ष्मण दास की किराना दुकान पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान से हटाकर दूसरे मकान की छत पर छुपाकर रखी गई 129 किलोग्राम चाय जब्त की। जब्त चाय की कीमत 50 हजार 720 रुपए बताई गई है। टीम ने अन्य चाय के पैकेट भी जब्त किए और जांच के लिए तीन सैंपल लिए हैं।

Advertisement

ललित कुमार की दुकान पर छापा मारा

जानकारी के अनुसार हनी गोल्ड कंपनी की ओर से अकोदिया में कंपनी के नाम से मिलती-जुलती या डुप्लीकेट चाय बेचे जाने की शिकायत की गई थी। बताया गया कि दुकानदार को कार्रवाई की भनक पहले ही लग गई थी। इसके चलते चाय के पैकेट दुकान से हटाकर पास स्थित दूसरे व्यक्ति के मकान की छत पर छुपा दिए गए थे। जब टीम ने तलाशी ली तो वहां से 129 किलो चाय बरामद कर जब्त की। कार्रवाई के दौरान टीम को अमेरिकन चाय और सेवा घर चाय के पैकेट भी मिले। इनमें कुछ पैकेटों पर तारीख संबंधी जानकारी नहीं मिलने की बात सामने आई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इन पैकेटों को भी जब्त किया तथा जांच के लिए तीन सैंपल लिए। अब सैंपलों की जांच और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर चाय की गुणवत्ता, पैकेजिंग तथा ब्रांड से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जाएगी।

Advertisement

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई में नायब तहसीलदार घनश्याम लोहार, जिला फ्लाइंग स्क्वाड के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके वर्मा और कन्हैयालाल कुंभकार सहित थाना पुलिस का संयुक्त दल शामिल रहा। हनी गोल्ड कंपनी की ओर से संबंधित मामले में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें