Popup Image
Advertisement

40 हजार की ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शाजापुर। जिले की शुजालपुर सिटी पुलिस ने 8.4 ग्राम एमडी ड्रग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 40 हजार कीमत की ड्रग जब्त की है। आरोपी को गुरुवार को शाजापुर जिला न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर तालाबपुरा कब्रिस्तान के पास से पुलिस ने दानिश खान (23) निवासी टीला मोहल्ला शुजालपुर को ड्रग के साथ पकड़ा। दानिश ने बताया कि उसे ड्रग युसूफ खान ने दी थी, जिसके बाद युसूफ को भी गिरफ्तार किया गया। दानिश सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान चलाता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 340/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि आरोपी ड्रग कहां से लाते थे और किसे सप्लाई करते थे। इस संबंध में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

8 जुआरियों से मक्सी पुलिस ने जब्त की 55 हजार से अधिक की राशि

Advertisement

शाजापुर। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मक्सी पुलिस ने कार्रवाई की है। मक्सी पुलिस ने जुआ खेलते आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 55 हजार 620 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को 14 अक्टूबर की रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली थी। मक्सी के बजरंग मोहल्ले में बोर के पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। थाना प्रभारी मदन इवने और उनि अरविंद तोमर के नेतृत्व में चार पुलिस टीमें बनाई गईं। टीमों ने मौके पर घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ा। जब्त किए गए सामान में 55 हजार 620 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में देवीसिंह गवली, मामूर, रवि चौहान, मोडसिंह लोधी, अजय सोलंकी, जग्गार, हरिश और सागर शामिल हैं। मक्सी थाने में अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें