Popup Image
Advertisement

स्वामित्व योजना ने स्लो किया संपदा 2.0 पोर्टल का सर्वर, रजिस्ट्री में लग रहा समय

तकनीकी खराबी : त्योहारी सीजन में रोजाना 250 की जगह हो रही 150 तक ही रजिस्ट्री

Advertisement

लोग परेशान, भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, मंडे से व्यवस्था ठीक होने की संभावना

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। त्योहारी सीजन में संपदा 2.0 पोर्टल के स्लो सर्वर ने रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। हाल यह है कि स्लॉट बुक होने के बाद भी रजिस्ट्री में पहले की तुलना में दोगुना समय लग रहा है। इस वजह से वेंडर (पंजीयनकर्ता)और रजिस्ट्री कराने वाले पक्षकार दोनों परेशान हैं। एक सप्ताह से त्रस्त वेंडरों ने शुक्रवार को ज्ञापन देकर तकनीकी खामी ठीक करने की मांग की। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार से व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।

Advertisement

दरअसल, पितृपक्ष खत्म होने के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। शुभ मुहूर्त मेें लोग भवन, भूमि की खरीदी भी कर रहे हैं। हालांकि प्रॉपर्टी बाजार इस बार जरूरत से ज्यादा ठंडा है, बावजूद इसके एक सप्ताह पहले तक रोजाना 250 तक रजिस्ट्रियां हो रही थीं। इसी सप्ताह से इसमें अचानक गिरावट आना शुरू हो गई। इसकी वजह है संपदा 2.0 पोर्टल सर्वर का स्लो होना। अब हाल यह है कि स्लॉट बुकिंग के बाद भी 4 से 5 घंटे का वक्त लग रहा है। इस वजह से रजिस्ट्री कराने वाले तो परेशान हैं ही, वेंडर भी दिक्कत में है। शुक्रवार को उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देना तय किया, लेकिन उनके बाहर होने पर उपपंजीयक प्रज्ञा शर्मा को दिया।

क्या हो रही दिक्कत

Advertisement

स्लॉट बुक हो रहा है, टोकन भी जनरेट हो रहे हैं, लेकिन बाकी प्रोसेस बहुत ही धीमी हो रही है। एक रजिस्ट्री में तीन से चार घंटे का समय लग रहा है।

सबसे ज्यादा दिक्कत पक्षकारों को हो रही है। वे स्लॉट टाइम में पहुंच रहे हैं लेकिन प्रोसेस नहीं होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

गुरुवार को ही टोकन तो जनरेट हो गए लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई। कई पक्षकारों को तो रात 8 बजे तक रुकना पड़ा।

शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति थी, सुबह ११ बजे टोकन लेने वालों की रजिस्ट्री शाम 4 बजे तक नहींं हो पाई थी।

क्यों हुई दिक्कत

प्रदेश में भूमिहीनों को स्वामित्व प्रदान करने वाली रजिस्ट्रियां सोमवार से होनी शुरू हुई हैं।

इसके लिए पटवारियों को रजिस्ट्रार सर्वर से एक्सेस दिया गया है।

इन रजिस्ट्रियों के कारण सर्वर ओवरलोड हो गया है और उसकी गति धीमी हो गई है।

क्या हो रहे प्रयास

स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री का सर्वर अलग किया जा रहा है। संभवत: यह काम सोमवार तक पूरा हो जाएगा।

मौजूदा सर्वर की कैपेसिटी भी बढ़ाई जा रही है।

स्लॉट बढ़ा दिए गए हैं। उज्जैन कार्यालय में ही

जहां रोजाना पहले 200 स्लॉट दिए जा रहे थे, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 250 कर दी गई है।

पंजीयन 4 से 5 घंटे तक नहीं हो रहा है

संपदा 2.0 पोर्टल से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। स्लॉट बुक हो रहे हैं, टोकन भी जनरेट हो रहे हैं, लेकिन दस्तावेजों का पंजीयन 4 से 5 घंटे तक नहीं हो रहा है। पक्षकार और पंजीयक दोनों परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में उप पंजीयक को ज्ञापन दिया है। उन्होंने सोमवार तक व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद जताई है।
रवि मित्तल, अध्यक्ष, भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन

सोमवार तक व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद

पंजीयन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया है। उन्हें तकनीकी संबंधी परेशानी की जानकारी दी है। सर्वर की गति शुक्रवार को थोड़ी ठीक रही और 231 रजिस्ट्री भी हुईं। सोमवार तक व्यवस्था पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।
प्रज्ञा शर्मा, उप पंजीयक

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें