Popup Image
Advertisement

यूसुफ पठान के प्लॉट पर बड़ा फैसला, गुजरात सरकार ने दी मंजूरी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को वडोदरा में विवादित जमीन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. गुजरात सरकार ने उन्हें वडोदरा में 978 वर्ग मीटर का विवादित प्लॉट आवंटित करने को मंजूरी दे दी है. यह विवाद 2012 से चल रहा था और चर्चा का विषय बना हुआ था. इसे यूसुफ पठान के टीएमसी छोड़कर NCPI में शामिल होने के बाद मिले इनाम के तौर पर देखा जा रहा है. इस मामले में कोर्ट में भी कई बार सुनवाई हुई और याचिकाएं दायर की गईं, लेकिन अंततः सरकार ने प्लॉट आवंटन को मंजूरी दी है.

Advertisement

प्लॉट आवंटन की यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है. राज्य सरकार के आदेश के बाद वडोदरा नगर निगम की अंतिम मुहर लगते ही यूसुफ पठान को अपने घर के बगल वाली जमीन का कब्जा मिल जाएगा. इस जमीन को लेकर साल 2012 से विवाद चला आ रहा है.

बहरामपुर सांसद और पूर्व क्रिकेचर यूसुफ पठान को तांदलजा स्थित उनके आवास के पास नगर पालिका का प्लॉट आवंटित करने की कवायद लगभग 14 साल बाद फिर शुरू हुई है. तांदलजा TP-22 के फाइनल प्लॉट नंबर 90 से 978 वर्ग मीटर प्लॉट की कीमत 2.10 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से 20.53 करोड़ रुपये आंकी गई थी. नीलामी के लिए न्यूनतम आधार मूल्य तय होने के बाद यूसुफ पठान को प्लॉट आवंटित करने का प्रस्ताव स्थायी समिति के सामने पेश किया जाएगा.

Advertisement

इस मामले में वडोदरा नगर निगम कमिश्नर अरुण बाबु ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें मंजूरी मिल चुकी है. नगर निगम की स्थायी समिति में प्रस्ताव रखे जाने के बाद यह प्रक्रिया पूरी होगी. उन्होंने बताया कि इस प्लॉट के लिए यूसुफ पठान को राशि का भुगतान करना होगा. यह राशि कितनी होगी यह राज्य सरकार के आदेश के अध्य्यन के बाद ही पता चल पाएगा.

इस मामले में साल 2012 में बहरामपुर सांसद यूसुफ पठान ने नगर आयुक्त को चिट्ठी लिखकर अपने बंगले के बगल में स्थित 978 वर्ग मीटर के प्लॉट के आवंटन की मांग की थी. इसके बाद 30 मार्च और 8 जून 2012 को बैठकें हुई जिसमें प्लॉट आवंटन का प्रस्ताव आगे बढ़ा. प्लॉट को सार्वजनिक नीलामी के बिना 99 साल की लीज(पट्टे) पर आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें