Popup Image
Advertisement

दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, नवंबर में पड़ेंगे ये बड़े त्योहार; देखें पूरी लिस्ट

नवंबर का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस महीने दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर भी इसी महीने पड़ रहे हैं।

Advertisement

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर में कार्तिक मास रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ, स्नान, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व माना जाता है। महीने की शुरुआत अहोई अष्टमी और कालाष्टमी जैसे व्रतों से होगी। वहीं, महीने के आखिरी दिनों में देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। अगर आप भी नवंबर महीने के व्रत-त्योहारों की तारीख जानना चाहते हैं, तो यहां देखें पूरी लिस्ट।

नवंबर 2026 के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

Advertisement
तारीख और दिन व्रत और त्योहार
1 नवंबर, रविवार अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान और कालाष्टमी
5 नवंबर, गुरुवार रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी और गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर, शुक्रवार धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम और शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर, शनिवार काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर, रविवार दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत और कमला जयंती
9 नवंबर, सोमवार अन्वाधान और कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर, मंगलवार गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा और गुजराती नववर्ष
11 नवंबर, बुधवार भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा और चंद्र दर्शन
13 नवंबर, शुक्रवार छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी और लाभ चतुर्थी
14 नवंबर, शनिवार लाभ पंचमी
15 नवंबर, रविवार छठ पूजा का तीसरा दिन और स्कंद षष्ठी
16 नवंबर, सोमवार वृश्चिक संक्रांति और जैन अष्टाह्निका का आरंभ
17 नवंबर, मंगलवार गोपाष्टमी, मंडला पूजा का आरंभ और मासिक दुर्गाष्टमी
18 नवंबर, बुधवार अक्षय नवमी, आंवला नवमी और जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर, शुक्रवार देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी और भीष्म पंचक का आरंभ
21 नवंबर, शनिवार तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी और वैष्णव देवोत्थान एकादशी
22 नवंबर, रविवार विश्वेश्वर व्रत और रवि प्रदोष व्रत
23 नवंबर, सोमवार वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान और जैन कार्तिक चौमासी चौदस
24 नवंबर, मंगलवार देव दिवाली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान और भीष्म पंचक का समापन
25 नवंबर, बुधवार मार्गशीर्ष महीने की शुरुआत, रोहिणी व्रत और इष्टि
27 नवंबर, शुक्रवार गणाधिप संकष्टी और मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी

धनतेरस 2026 कब मनाई जाएगी?

धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत इसी पर्व से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। शाम को घरों में दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।

Advertisement

दिवाली 2026 कब है?

दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपक, रंगोली और रोशनी से सजाते हैं। शाम के समय माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

देवउठनी एकादशी 2026 की तारीख क्या है?

नवंबर में देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है। देवउठनी एकादशी के बाद हिंदू धर्म में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

यह भी पढ़े: धनतेरस कब है? जानें पूजा का मुहूर्त, विधि और खरीदारी का महत्व

यह भी पढ़े: कार्तिक मास का नाम कैसे पड़ा? जानें इसकी रोचक पौराणिक कहानी

नवंबर में कब है तुलसी विवाह और कार्तिक पूर्णिमा?

नवंबर में तुलसी विवाह 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह की परंपरा है। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को पड़ेगी। इसी दिन देव दिवाली भी मनाई जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व माना जाता है। इसी दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी।

इस तरह नवंबर 2026 में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में आप पहले से ही इन तारीखों को नोट कर सकते हैं, ताकि पूजा-पाठ और त्योहारों की तैयारियां समय पर कर सकें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें