मुंह में पेट्रोल डालकर करतब दिखा रहा युवक झुलसा

उज्जैन। फूल डोल चल समारोह में करतब दिखा रहा अखाड़े का युवक बुरी तरह झुलस गया। वो मुंह में पेट्रोल डालकर आग का प्रदर्शन कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना टॉवर चौराहे की है। यहां पर फूल डोल चल समारोह में शामिल युवक गाड़ी पर चढक़र मुंह में पेट्रोल डालकर आग के गोले बना रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
हादसे में प्रकाश नगर निवासी युवराज पिता राजकुमार मरमट के हाथ, छाती और मुंह झुलस गए। आग की चपेट में आने पर उसके गाड़ी से नीचे कूदने पर एक अन्य युवक भी झुलस गया। युवराज को पहले चरक अस्पताल और वहां से निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के मुताबिक वह करीब 40 प्रतिशत से अधिक झुलसा है।
Advertisement









