Advertisement

रंजिश में युवक पर चाकू से किया हमला

उज्जैन। महाकाल थाने के समीप रविवार-सोमवार की दरमियानी रात रंजिश के चलते चाकूबाजी हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया जिसे चरक में भर्ती करवाया गया। विवाद पराठे का ठेला लगाने को लेकर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

घायल का नाम यश उर्फ चीनू पिता अनिल राव (१९) निवासी भागसीपुरा है। मां मोनिका ने बताया कि वह पाटीदार समाज के राम मंदिर के समीप पराठे का ठेला लगाते हैं। तीन दिन पहले भारती सकट ने उन्हें महाकाल क्षेत्र में ठेला नहीं लगाने पर धमकी दी थी। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात महाकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे।

मैं पति अनिल राव के साथ आगे निकल गई और बेटा यश पीछे आ रहा था तभी चाचा-भतीजे राज सकट और नवीन सकट ने रोककर चाकू से हमला कर दिया। यश को कान पर चाकू लगे हैं। परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review