मछली पकडऩे गया युवक नदी में डूबा, गोताखोरों ने शव निकाला

By AV News

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन/नागदा मछली पकडऩे गए युवक की चंबल नदी के नायन डैम में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों को 3 घंटे शव मिला। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार नागदा निवासी मनीष पिता रामसिंह कल्याणे रविवार को चंबल नदी पर मछली पकडऩे गया था। नायन डैम के समीप मछली पकडऩे के दौरान मनीष गहरे पानी में चला गया। बहुत खोजने के बाद युवक के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। लोगों की सूचना पर बिरलाग्राम पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम, होमगार्ड के जवान, नगरसुरक्षा समिति के सदस्य सभी ने मिलकर तीन से चार घंटे मशक्कत करके युवक का शव नदी से निकाला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया गया है।

Share This Article