Popup Image
Advertisement

Aamir Khan ने मुंबई में खरीदा 9.75 करोड़ का अपार्टमेंट

एक्टर आमिर खान ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में एक लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है।आमिर ने पाली हिल की बेला विस्टा अपार्टमेंट्स बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट खरीदा है। ‘स्क्वायर यार्ड्स डॉट कॉम’ की मानें तो इस अपार्टमेंट के डॉक्यूमेंट्स में इसकी कीमत 9 करोड़ 75 लाख रुपए बताई गई है।

Advertisement

1,027 स्क्वायर फीट में फैले इस अपार्टमेंट की डील 25 जून को फाइनल हुई, जिसके लिए आमिर ने 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस और 58.5 लाख की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है।यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने बेला विस्टा अपार्टमेंट्स में प्राॅपर्टी खरीदी हो। उनकी यहां और मरीना अपार्टमेंट्स में पहले से ही कई प्रॉपर्टीज हैं।

इसके अलावा एक्टर का बांद्रा में समंदर किनारे एक आलीशान बंगला है, जो 5 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। वहीं साल 2013 में आमिर ने पंचगनी में 7 करोड़ रुपए का फार्महाउस भी खरीदा था। यह दो एकड़ में फैला हुआ है। एक्टर अक्सर वहां फैमिली के साथ छुटि्टयां सेलिब्रेट करते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें