Popup Image

रामायण बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

Ramayan Box Office Collection: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने दुनियाभर में 1,755 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है।

Advertisement

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में दुनियाभर में 1,755.60 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इस कमाई के साथ रामायण ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है और अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 21वें दिन भारत में 9.60 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। बुधवार को फिल्म के करीब 15,700 शोज हुए। इसमें हिंदी वर्जन का सबसे ज्यादा योगदान रहा। हिंदी में 6.75 करोड़ रुपए, मलयालम में 1.10 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 75 लाख रुपए, तमिल में 70 लाख रुपए और तेलुगु में 30 लाख रुपए की कमाई दर्ज की गई।

Advertisement

21 दिनों में भारत और विदेशों में कितना कमाया?

रामायण ने 21 दिनों में भारत में 982.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में ग्रॉस कमाई 1,173.60 करोड़ रुपए पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। 21वें दिन फिल्म ने ओवरसीज में करीब 6 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 582 करोड़ रुपए हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Advertisement

रामायण

पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा, बाहुबली 2 से अब भी आगे निकलना बाकी

रामायण ने दुनियाभर में कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपए बताया गया है, जबकि रामायण अब 1,755.60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। अब फिल्म के सामने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड है। बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1,788.06 करोड़ रुपए कमाए थे। इस रिकॉर्ड को पार करने के लिए रामायण को अभी करीब 32.46 करोड़ रुपए और कमाने होंगे। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में दंगल पहले स्थान पर है। फिल्म ने दुनियाभर में 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं, धुरंधर 2 ने 1,813.39 करोड़ रुपए की कमाई के साथ रामायण से आगे जगह बनाई है।

पहली बार 10 करोड़ से नीचे पहुंची एक दिन की कमाई

रामायण ने रिलीज के शुरुआती 20 दिनों तक भारत में रोजाना 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन 21वें दिन फिल्म की कमाई 9.60 करोड़ रुपए रही। इस तरह पहली बार फिल्म का दैनिक नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपए से नीचे आया। मंगलवार को फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके मुकाबले बुधवार की कमाई में करीब 45.1% की गिरावट दर्ज की गई।

फिल्म को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?

फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के मुताबिक, किसी फिल्म की सफलता का आकलन केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं, बल्कि डिस्ट्रीब्यूटर शेयर के आधार पर भी किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट का बजट करीब 2,000 करोड़ रुपए बताया गया है। इस बजट के आधार पर फिल्म को हिट की श्रेणी में आने के लिए हिंदी में करीब 1,100 करोड़ रुपए और दुनियाभर में लगभग 2,800 करोड़ रुपए का कारोबार करना होगा। हालांकि, फिल्म की वास्तविक व्यावसायिक सफलता का आकलन बजट, वितरण और अन्य खर्चों के आधार पर किया जाता है।

रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं।

यह भी पढ़े: Miss Universe 2026: जेनिफर ने मारी बाजी, भारत खिताब से चूका

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें