Popup Image
Advertisement

भाजपा नेता पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन। भाजपा नेता को गोली मारने वाले रिटायर फौजी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि प्रकाश यादव निवासी हामूखेड़ी का बच्चों के विवाद के बाद समझौते के दौरान सुरेन्द्र भदौरिया निवासी हामूखेड़ी पुन: विवाद हो गया था।

Advertisement

इसी बीच सुरेन्द्र भदौरिया ने अपनी लायसेंसी पिस्टल से प्रकाश यादव को गोली मार दी। प्रकाश का प्रायवेट अस्पताल में उपचार जारी है। नागझिरी थाना पुलिस ने मामले में सुरेन्द्र भदौरिया और अन्य के खिलाफ धारा 307, 149, 147, 148, 353 के तहत केस दर्ज किया व सुरेन्द्र के भाई को हिरासत में लिया था।

हामूखेड़ी थाना नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता रात करीब 1 बजे यहीं रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने अपनी लायसेंसी बंदूक से सीने में गोली मार दी। इस दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी और दोनों पक्षों के बीच समझौते के मामले को समझ रही थी तभी बात बिगड़ी और हमला हो गया।

Advertisement

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू की है।पुलिस ने बताया प्रकाश यादव निवासी हामूखेड़ी भाजपा नेता है। उसका कुछ दिनों पहले हामूखेड़ी में रहने वाले भदौरिया परिवार से बच्चों की बात को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर समझौता करने रात करीब 1 बजे दोनों पक्ष मिले थे। यहां नागझिरी थाना पुलिस भी पहुंची थी तभी बातचीत के दौरान कुछ विवाद हुआ और सुरेन्द्र भदौरिया निवासी हामूखेड़ी ने अपनी बंदूक से प्रकाश के सीने पर गोली चला दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें