Advertisement

एक्टर विजय का तमिलनाडु CM बनना तय

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता Vijay की मुख्यमंत्री पद तक पहुंच लगभग तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार Tamilaga Vettri Kazhagam को अब छोटे दलों का समर्थन भी मिल गया है, जिससे पार्टी बहुमत के करीब पहुंच गई है।

 

Advertisement

TVK ने बहुमत का दावा किया

बताया जा रहा है कि TVK को अब—

Advertisement
  • Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) के 4 विधायक
  • Communist Party of India के 2(CPI ) विधायक
  • Communist Party of India Marxist के 2 (CPM ) विधायक का समर्थन मिल गया है।

इसके अलावा Indian National Congress पहले ही अपने 5 विधायकों के समर्थन की घोषणा कर चुकी है। TVK के 108 विधायकों को जोड़ने पर यह संख्या 118 तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

लगातार तीसरे दिन राज्यपाल से मिलने की कोशिश

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक विजय ने राज्यपाल Rajendra Arlekar से लगातार तीसरे दिन मिलने का समय मांगा है।इससे पहले राज्यपाल ने दो बार यह कहते हुए सरकार गठन का दावा स्वीकार नहीं किया था कि पार्टी पहले स्पष्ट बहुमत साबित करे।

DMK-AIADMK गठबंधन की चर्चा

इस बीच Dravida Munnetra Kazhagam और All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है।TVK ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों द्रविड़ दल सरकार बनाने का दावा करते हैं तो पार्टी के सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे।

राजभवन के बाहर प्रदर्शन

शुक्रवार सुबह TVK समर्थकों ने राजभवन के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की। हालात को देखते हुए पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में लिया।तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक उठापटक के बीच अब सभी की नजर राज्यपाल के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें