Advertisement

मुख्यमंत्री 10 को उज्जैन में तैयारियों में जुटा प्रशासन

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अक्टूबर को शामिल होंगे और विवि का नाम सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय करने की नाम पट्टिका का अनावरण करेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। नाम पट्टिका के अनावरण के साथ ही विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसी साल विश्वविद्यालय का स्थापना समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। इसी साल मार्च में आयोजित विक्रम विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय संस्कृति के महान सम्राट विक्रमादित्य की विरासत को सम्मान देने के लिए विवि का नाम सम्राट विक्रमादित्य विवि किया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review