कोरोना से निपटने को प्रशासन तैयार मास्क पहने

उज्जैन। देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए उज्जैन जिले के चरक अस्पताल में इससे निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सिविल सर्जन अजय दिवाकर ने बताया कि हमारे पास दो ऑक्सीजन प्लांट हैं जो पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही हमारे यहां के स्टाफ को मास्क पहनने के लिए लगातार चेतावनी दी जा रही है। कई लोगों ने मास्क पहनना शुरू भी कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
सरकार की ओर से एडवायजरी आने के बाद हम आइसोलेशन वार्ड भी शुरू कर देंगे। हालांकि, फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है, केवल सतर्क रहने की आवश्यकता है। कलेक्टर रौशन सिंह ने बताया कि अभी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार सभी लोग सावधानी बरतें। अभी राज्य शासन की ओर से दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। उज्जैन की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।









