Advertisement

गुजरात: रेप में नाकाम रहने पर गुप्तांग में डाल दी रॉड

आरोपी आलीराजपुर का रहने वाला

Advertisement

राजकोट, एजेंसी। गुजरात के राजकोट जिले के अटकोट में निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। आरोपी ने छह साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड डाल दी। बच्ची को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद रामसिंह तेरसिंह की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मध्यप्रदेश के आलीराजपुर का रहने वाला है। दाहोद जिले का एक मजदूर परिवार अटकोट थाना अंतर्गत एक गांव के पास खेत में मजदूरी करता है। 4 दिसंबर को जब परिवार खेत में काम कर रहा था, तब उनकी छह साल, आठ महीने की बेटी वहीं खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की।

10 टीमें बनाकर 100 संदिग्धों से पूछताछ

Advertisement

राजकोट ग्रामीण एसपी विजयसिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। साथ ही 10 टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब 100 संदिग्धों से पूछताछ की गई। फिर करीब 10 आरोपियों को बाल विशेषज्ञ के साथ बच्ची के सामने पेश किया गया, जहां बच्ची ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय रामसिंह तेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें