Advertisement

कोल्ड स्टोरेज में अमोनियम गैस का रिसाव, अफरा-तफरी मची

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोडंग के पास स्थित श्री वर्धन कोल्ड स्टोरेज में बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक अमोनियम गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की गंध फैलते ही आसपास के इलाके में हंगामा मच गया और लोग सुरक्षा की दृष्टि से दूर भागने लगे। रामगढ़ में सड़क किनारे ही यह कोल्ड स्टोरेज स्थित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दोपहर में प्लांट के भीतर मेंटेनेंस और रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक अमोनियम गैस का पाइप निकल गया, जिससे गैस तेजी से बाहर आने लगी। सूचना मिलते एडीएम अत्येन्द्र सिंह गुर्जर व घट्टिया एसडीएम राजाराम करजरे के साथ फायर ब्रिगेड, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का दल और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। हालांकि, तब तक रिसाव पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review