Popup Image
Advertisement

गाय को चारा खिलाने गये वृद्ध पर कुत्तों का हमला, काटकर नाली में गिराया

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। सुबह 62 वर्षीय वृद्ध गाय को चारा खिलाने पहुंचे जहां कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर भौंकना शुरू किया। वृद्ध ने घबराकर कुत्तों से दूर जाने का प्रयास किया तभी कुत्तों ने उन्हें काटकर घायल किया। कुत्तों से बचने के चक्कर में वृद्ध नाली में जा गिरे। परिजन उन्हें घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।

Advertisement

तेजकरण मालवीय पिता कन्हैयालाल 62 वर्ष निवासी नामदारपुरा सुबह गाय को चारा खिलाने घर के बाहर गये थे। वहां कुत्तों के झुंड ने उन पर भौंकना शुरू किया। तेजकरण मालवीय ने स्वयं को कुत्तों से बचाने का प्रयास किया तो वह नाली में जा गिरे। यहीं पर कुत्तों ने उन्हें काटकर घायल कर दिया।

आसपास के लोगों ने कुत्तों को भगाकर वृद्ध तेजकरण को बचाया। उनके हाथ व पैर में गंभीर चोंटे आई तो परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच की तो परिजनों को पता चला कि नाली में गिरने से हाथ में गंभीर चोंटे आई है साथ ही कुत्तों ने भी काटकर घायल किया है।

Advertisement

वृद्ध कुत्तों के हमले में घायल होने के बाद इतने घबराए थे कि कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। उनके परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग के कारण लोग परेशान हैं जिसकी कई बार नगर निगम में शिकायत भी कर चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें