जिस ट्रक में बैठा उसी की चपेट में आया,मौत

उज्जैन। बडऩगर रोड से एक ट्रक गुजर रहा था। उसमें दो ड्रायवर व एक क्लिनर बैठा था। तेज रफ्तार ट्रक का क्लिनर साइड का अचानक दरवाजा खुला। क्लिनर सडक़ पर गिरकर उसी ट्रक की चपेट में आकर मर गया। इंगोरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisement
पुलिस ने बताया कि अबोहर जम्मु बस्ती सागर कोर्ट स्टोर के पास फिरोजपुर पंजाब निवासी सोमा पिता प्रीतम सिंह सिख 35 वर्ष दो ड्रायवर के साथ ट्रक में बैठकर बडऩगर रोड़ से जा रहा था तभी अचानक इंडेन पेट्रोल पम्प के सामने क्लिनर साइड का गेट खुल गया और सोमा सिंह चलते ट्रक से सडक़ पर गिरा वह अपने ही ट्रक के पहिये की चपेट में आया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि इंगोरिया निवासी गोपाल पिता जीवनलाल तोमर की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर सोमा के परिजन को घटना की सूचना दी गई है।
Advertisement









